Friday, November 30, 2018

----- || काव्यमंडन २ || -----

जिन हाथों के लोहमयी हल पर..,
चमकते प्रस्वेद कणों के बल पर..,
दसों दिशाएं ज्योतिर होती थीं..,
वो किसान कहो कौन थे..,


जिनके श्रम-बिंदु संच कर धरती.., 
कणिका-कणिका कनकमय करती.., 
माणिक मुक्ता माल पिरोती थी..,
वो किसान कहो कौन थे .....

Monday, November 19, 2018

----- || राग-रंग १५ | -----,

----- || राग-दरबार || -----
लो फिर हर शै हुई ज़ाहिरॉ.., 
ए चाँद तेरे नूर से..,
अपनी शम्मे-रु को अब..,
मैं किस तरह अर्जे-हाल करूँ..,

शाम ज़रा स्याहे-गूँ तो हो..,
लम्हे भर को तू हिज़ाब कर..,
सिल्के-गौहरे-गुल के दस्त..,
 मैँ ख्वाबे-शब विसाल करूँ.....

Sunday, November 18, 2018

----- || राग-रंग १४ | -----,

----- || राग-बिहाग || -----

 जर जर मनोहर दीपक अवली  
जगुरावत घन तम निसि चहुँ दिसि कुञ्ज कुञ्ज सब गेह गली || १ || 

बेनु के बेढ़ब माहि प्रजरत,जिमि लाल मनि मुक्ता बली || 
सकल कला गह बिकसहि चंदा बिकसाइ सब कुमोद कली || २ || 

बरन दिगंतर गौरज बेला  साँझि गहे बरमाल चली || 
सीस धरे पिय के पग धुरी अभरत सुभग सेंदुर ढली || ३ || 

पाँव पधारत पँवरी पँवरी लागहि साँवरि रैन भली || 
दीप्ति मत मुख अंचल ढाँकी समीप सहुँ सकुचात चली || ४ || 



Saturday, November 17, 2018

----- || राग-रंग १३ | -----,

----- || राजस्थानी-धुन || -----

कर्यो तिलक लिलारा केसर्यो..,

चौक पुराया आँगणियो प्यारो पावणा पधर्यो ..,
मेल्यो जोड़ो रो लस्करिआ पिचरंगी पागड़ो पहर्यो..,

पगां लखीना मोचड़ा जी हाथ हीराजड़ मूंदड़ा..,
सो व सोरठड़ी कटियार करधन उप्पर फेंटा फिर्यो..,

सोवनी ऊछली घोड़ी बरणी सै जी राजकुमारी..,
कान्हो बजावै बंसरी नगरी तावड़िया पग धर्यो..,

ओजी रंगाद्यो बाला चुनड़ी घढ़ द्यो बैंयारो चुडलो..,
न्यारो नौलड़ी रा हार जी ढोला बांकड़ा मनहर्यो..,

मांग्यो मेलियो सोहाग बर परमेश्वर धण भाग रो ..,
जीवणजोति हरि को रूप महान्यो ब्यावण चढ़्यो ..,

हाल्दि उबटणों अन्हायो रांच्यो मेहन्दड़ि हथेलवो..,
घाल्यो कोयाँ रो काजलों जी ढोला सांवड़ा सँवर्यो..,

म्हारो बिंदणों म्हारो कानड़ो सो तो म्हारो राज..,
पल्लो जिरंजीव को डुपटो घुल घुल गाँठा पड़्यो.....

भावार्थ : - चौंक पूर्णित आँगन ( आटे की आयातकार रचना जिसके ऊपर चौंकी रखकर वर का स्वागत किया जाता है ) में हृदय प्रिय अतिथि पधार रहे हैं अरे तिलक ! तुम उनके मस्तक की आभा को केसरी रंग से युक्त करना | उन्होंने ने दैदिप्यवान आभूषा धारण की है उसपर मेल करती पञ्चवर्णवाली पगड़ी है | उनके चरण में.......... उनके हाथ में हीराजटित मुद्रिका है करधन पर सोरठ की कटार  सुशोभित है जिसके ऊपर कटिबंध आबद्ध है | सुन्दर घोड़ी उछल कर निवेदन कर रही हमें राजकुमारी का वरण करना है |  सम्मुख भगवान कृष्ण का बांसुरी वादन संकेत कर रहा है कि नगर के तालाब के निकट उनका पदार्पण हो चुका है | अब इस कन्या की भी  चुनरी रंगवा दो कलाई के कंगन  नौलड़ियों से युक्त अद्वितीय हार गढ़वा दो हमारा ढोला (प्रियतम ) अत्यंत मनोहर और आकर्षक है | धन्य भाग! जैसा माँगा वैसा जीवनसाथी  मिला ये वर परमेश्वर के सदृश्य व् जीवनज्योति विष्णुस्वरूप हैं जो मुझसे विवाह करने हेतु आए हैं | हल्दी उबटन से स्नान कर  हथेली पर मेहंदी रची नेत्र पोरों को अंजन से युक्त कर  इस प्रकार प्रियतम अत्यंत मनोयोग से सुसज्जित हुवे है अरे आँचल ! तुम हमारे उस प्राणाधार चिरंजीवी के दुपट्टे में अतिशय सुदृढ़ ग्रंथि करना |

Friday, November 16, 2018

----- || राग-रंग १२ ||-----,

----- || राग -भैरवी || -----
जागौ रे हे सिंधु सयन
जागौ हे जगन्नाथ हरे
जगरावत जग जागति ज्योति घरि भर के ही सार बरे..,
गगन सदन रबि पियबर जागे प्रभा पद धूरि सीस धरे..,
नभपथ अरुन सारथी संगत रस्मि गहे रथ सथ उतरे..,
पधरत नदि नदि परबत परबत करत भोर अंजोर भरे..,
जागौ तुमहु हे सिंधु सयन..

रैन बसेरा छाँड़ के पाँखि सैन बिहुरे नभ उड़ि चरे..,
कुसुमित भयउ सब कुञ्ज निकुंज सकल सुमन बन माल परे..,
सकल सरोजल भयउ सरोजी ओस बूँदि के मुकुत घरे..,  
निर्झरीं सों झरी निरझरनी झरझर जर रमझोर झरे..,  
जागौ रे हे सिंधु सयन..

रैन सलोनी पग बहुराई फूटहि पौ पँवरे पँवरे..,
सुबरन मई भई अँगनाई द्वार पुर गोपुर सँवरे 
अरुन चूड़ कर जोरि निहोरत बिनत सीस बोलत भँवरे.., 
हे कमल नयन तोहि पुकारत तुहरे भगत जुहार करे.., 
जागौ रे हे सिंधु सयन.....
----------------------------------------------------------------------
जागौ रे मम लाल मनोहर
सैन बसाए नैन भवन हरि रहो नहि  ललना सोइ परे
गगन सदन रबि पियबर जागे प्रभा पद धूरि सीस धरे..,
जगरावत जग जागति ज्योति घरि भर के ही सार बरे..,
नभपथ अरुन सारथी संगत रस्मि गहे रथ सथ उतरे..,
पधरत नदि नदि परबत परबत करत भोर अंजोर भरे..,
जागौ तुमहु हे सिंधु सयन..



----- || राग-रंग ११ | -----

मैं बागे-रु वो चश्में-गुल शबनम के क़तरों की तरह..,
वो ख़्वाब है तो क्यूँ न रख्खूँ उसको मैं पलकों की तरह..,
सफ़हे-आइना-ए-हेरते वो झुकती है कदमों पर मेरे..,
उठता हूँ फिर पेशानी पे उसके मैं सुर्ख़ ज़र्रों की तरह.....

बहारे गुल तरन्नुम छेड़ती और गुनगुनाती है हवा..,
जब पड़ता हूँ उसको क़ाग़ज़े पुरनम के नग्मों की तरह..,

शब् को शम्मे करके रौशन देखूँ जब चिलमन से उसे..,
रख्खे हथेली को निग़ाहों पे वो परदों की तरह


Thursday, November 15, 2018

----- || राग-रंग १० | -----,

   ----- || राग-भैरवी || -----

सोहत सिंदूरि चंदा जूँ रैन गगन काल पे..,
लाल लाल चमके रे बिंदिआ तुहरे भाल पे..,

कंगन कलाई कर पियतम संग डोलते..,
पाँव परे नूपुर सों छनन छनन बोलते..,
छत छत फिरत काहे  दीप गहे थाल पे..,
जब लाल लाल चमके रे बिंदिया तुहरे भाल पे..,

चरत डगरी रोकि रोकि बूझत ए बैन कहे.., 
बिरुझे मोरे नैन सहुँ काहे तुहरे नैन कहे ..,
देइ के पट पाटली भुज सेखर बिसाल पे..,
लाल लाल चमके रे बिंदिया तुहरे भाल पे..,

गुम्फित छदम मुक्ता हीर मनि बल के रे..,
करत छल छंद बहु छन छब सी झलके रे.., 
रिझियो ना भीति केरी मनियारि जाल पे.., 
लाल लाल चमके रे बिंदिया तुहरे भाल पे.....

----- || राग-रंग ९ || -----,

धन धान सुख सम्पद दए बिरता दीप तिहार |
श्रम सिद्धि कर जोई के प्रमुदित खेतीहार ||

नाना बस्तु लेइँ चले सपताहिक के  हाट |
पंगत माहि सजाए पुनि बैसे चौहट बाट ||

बन गोचरी बनज गहे कुम्भ गहे कुम्हार |
हरिस हथौड़े कर लहे बैसे संग लुहार ||

आमल हर्रा बेहड़ा तीनि फला के मेल |
कतहुँ त बिकता मेलिआ कुम्हड़ कुसुम कुबेल |

रसना मदरस घोरि के मीठा मधुरिम बोलि |
काची खाटी ईमली धरे तुला दैं तोलि ||

लेलो लेलो मूँगफलि  रुपया में अध सेर |
कोउ ऊँचे हँकार दिए सौमुख लगाए ढेर ||

मूरि बैँगन रामकली सलजम सरकर कंद |
हेलिमेलि बतियाए रहि गाजरि गोभी बंद ||

हरिहर अरहर कीं फली उपजइँ गोमय खाद |
बाजरे केरि टीकड़ी तासौं देइ स्वाद ||

धनिआ तीखी मीरची चटनी केर प्रबंध |
अदरक सरिखा आमदा दए अमिआ के गंध |

कोउ कोपर थाल धरे अगर धूप सों दीप |
बेचें मनिमय झालरी दए मुक्ता सहुँ सीप ||

रसदालिका सिँगार के मंडपु दियो रचाए |
सालि ग्राम के सोंह रे तुलसी देउ बिहाए ||

धुजा पताका पट दिए बाँधौ ए बंदनिवारि |
मंगल कलस सुसाजिहु ए कदली देइ दुआरि ||

कहत जगो हे देवता सागर सदन त्याज |
जागरत आरंभ किजिओ जगकर मंगल काज ||





Wednesday, November 14, 2018

----- || राग-रंग ८ || -----,

ए बागे-वतन की वादे-सबा ठहरो तो ज़रा दमभर के लिए..,
मिरे दिल की दुआ तुम ले जाओ अपने अंजामे-सफ़र के लिए..,

ओ पैक़र मुल्के-सिलाही से ये पैग़ामे-मुहब्बत कह देना..,
इस काग़ज़े-नम को पढ़कर के अहदे-वफ़ा को रह देना..,
अब तक ये शम्में रौशन हैं सरहद के चरागे-सहर के लिए..,

बेलौस तुम्हारी राहों को रोकेंगे खिजाओं के साए..,
रख्खेगें तुम्हारे शानों पर शोला-ओ-सरर को सुलगाए..,
इस जाँ को हिफ़ाजत से रखना अपने जानो-दिलबर के लिए.....

Tuesday, November 13, 2018

----- || राग-रंग ७ | -----,

----- || राग-भैरवी ||-----

सरद रितु की भोर भई खिली रूपहरि धूप |
सहुँ सरोजल दरपन दृग दरसत रूप अनूप ||

जग जगराति ज्योति जौं सोइ पलकन्हि मूँद |
निद्रालस मुखमण्डल तौं गिरीं ओस की बूँद ||

नैन वैन मलिहाए के गहे मलिन मुख ओज |
नभगत बिकसत बालरबि सरसत सरस सरोज ||

रुर जल नूपुर चरन दिए चलत सरित सुर मेलि |
तीर तरंगित माल लिए भेला संगत भेलि || 

कटितट मटुकी देइ के घट लग घूँघट घारि | 
आन लगी पनिया भरन पनघट पे पनहारि || 


पुहुप रथ पथ चरन धरत प्रस्तारत पत पुञ्ज | 
सुरभित भई कुञ्ज गलीं कुसमित भयो निकुञ्ज ||

जगार करत रंभत गौ गोठ गोठ सब गेह | 
बाल बच्छ मुख चुम्बती बरखत नेह सनेह || 

रैन बसेरा बिहुर के छाँड़ बहुरि तरु साखि |
पंगत बाँधत उड़ि चले गहे पाँख नव पाँखि ||

मंदिरु खंखन देइ रे अपुरावत मुख संख |
अब लगि बिकसे न ललना तुहरे पलकनि पंख ||

अगजजगज जगराए के रैनि चरन बिहुराए | 
सुनहु लाल तू सो रहे नैनन नींद बसाए || 

--------------------------------------------------------------------

सरद रितु की भोर भई खिली रूपहरि धूप |
सहुँ सरोजल दरपन दृग दरसत रूप अनूप ||

जग जगराति ज्योति जौं सोइ पलकन्हि मूँद |
निद्रालस मुखमण्डल तौं गिरीं ओस की बूँद ||

नैन वैन मलिहाए के गहे मलिन मुख ओज |
नभगत बिकसत बालरबि सरसत सरस सरोज ||

रुर जल नूपुर चरन दिए चलत सरित सुर मेलि |
तीर तरंगित माल लिए भेला संगत भेलि || 

कटितट मटुकी देइ के घट लग घूँघट घारि | 
आन लगी पनिया भरन पनघट पे पनहारि || 


पुहुप रथ पथ चरन धरत प्रस्तारत पत पुञ्ज | 
सुरभित भई कुञ्ज गलीं कुसमित भयो निकुञ्ज ||

जगार करत रंभत गौ गोठ गोठ सब गेह | 
बाल बच्छ मुख चुम्बती बरखत नेह सनेह || 

रैन बसेरा बिहुर के छाँड़ बहुरि तरु साखि |
पंगत बाँधत उड़ि चले गहे पाँख नव पाँखि ||

मंदिरु खंखन देइ रे अपुरावत मुख संखि |
अब लगि बिकसे नाहि हरि तुहरे पलकनि पंखि ||

अगजजगज जगराए के रैनि चरन बिहुराए | 


सुनहु देव तुअ सो रहे नैनन नींद बसाए || 

Friday, November 2, 2018

----- || राग-रंग ६ | -----

----- || राग-भैरवी || -----

जगलग ज्योत जगाओ रे, 
चहुँपुर निबिर अंधियार भयो हे जगन्मई पधराओ रे .., 

धरिअ करतल प्रभा प्रसंगा प्रगसो हे देवि हरि संगा.., 


दिसि-बिदिसि उजराओ रे ..... 

पंथ कुपंथ केहि न बूझे, चलेउ कहाँ अजहुँ न सूझे,

माया मोह दुराओ रे .., 

जल जल भयउ दीपक रीते यह मावस करि रतिया न बीते


भूति बिभूति भर जाओ रे.,

दीपक संग जोत जगे  देहरि संग द्वार |
प्रगसो हे ज्योतिर्मइ दूर करो अँधिआर ||