Friday, June 13, 2025

----- || राग-रंग 35 | -----,

सब रूप में सब रंग में तू | रोम रोम अंग अंग में तू || 

क्या कहूं प्रभु/के तू कहाँ नहीं | व्योम व्योम विहङ्ग में तू || 


जो अगजग के पाप को हरे | जो संताप आताप को वरे || 

तरी धरा पे जो स्वर्ग से  | उस गिरिवरम् की गंग है तू || 


मेरे प्रेम मेरी प्रीत में | मेरे साँसों के संगीत में || 

तू सात स्वरों के तार में | रागों की जल तरंग में तू || 


तू बाँसुरी की रवकार में | तू झांझती झंकार में || 

तू कंठ की श्री माल में | कर ताली में मृदंग में तू || 


कहीं उड़े गगन तो क्षण लगे | वही राग कण आ चरण लगे || 

जो चढ़े सौभाग्य शीश पर | उस श्रृंगार के सुरंग में तू || 


भाव सिंधु को विस्तार दे | करतार बनके तू तार दे || 

इस संसार के उस सार का | है प्रशान्तमनम् प्रसंग तू || 


मिल दीप्त दिया की रेह में | और डूब उसके स्नेह में ||

बिरहा अगन में जल उठे | ऐसे प्रियतम पतंग में तू || 


कभी डरे डरे डेग भर चलूँ | कहीं दूर कोई डगर चलूँ || 

तब हो फिर क्यूँ किसी का डर | जब हो प्रभो/पिया मेरे संग में तू|| 


ये जगत की भूरि सम्पदा | रही पास में ना कहीं सदा | 

 कर वचन जो ये सुविचार दे | उस वाचनीय व्यंग में तू || 


Saturday, May 22, 2021

----- || राग-रंग ३४ || -----,

 नियति गति अस मानस करि बाधा | ब्यापत जगत रोग असाधा || 

रोगित जन जन मरै अकाला | औषध हीने औषध साला || 


मात पिता सों भ्रात भगिनी | बिछुरत मरत  जीवन संगिनी || 


भयऊ  बिषानु सरिस ब्याला | गहे अजहूँ रूप बिकराला || 

देस नगर कि बस्ती कि गांवा | गली गली पैसारत पाँवा || 

---------------------------------------------------------------------------

ऐसो मरघट आँख न देखे,

भाग भरे 

Sunday, November 10, 2019

----- || राग-रंग 33 | -----,

                                        ------॥ छंद॥ -----
जागौ सागर सिंधुःशयनम् I जागौ जगमोहन जगन्मयम् ॥ 
उठौ हे देव जगदीस हरे। जोए कर जन जन बिनती करे ॥

जागौ भवभूति बिभूति वरं। जागौ सुदर्शन पाणिर्धरं ॥
माया बसिभूत सबु मूढमति । देएँ जिउ ताप करैं पाप अति॥

भरपूरत सुखसंपद सबही I भरे कोष परि मन तोष नही ॥
उठौ हे देव जग जाग करौ l जागतिक पाप संताप हरौ ॥

अजहुँ मन न भगति भाव भरे। तव चरनन नहि ध्यान परे॥
जागौ सागर सिंधुःशयनम् I जागौ जगमोहन जगन्मयम् ॥

उठौ देव हे जगदीस हरे।जोए कर जन जन बिनती करे ॥ 
जागौ भवभूति बिभूति वरं। जागौ सुदर्शन पाणिर्धरं ॥

माया बसिभूत सबु मूढमति।देएँ जिउ ताप करैं पापअति॥
भरपूरत सुखसंपद सबही I भरे कोष परि मन तोष नही ॥

उठौ हे देव जग जाग करौ l जागतिक पाप संताप हरौ ॥ 
अजहुँ मन न भगतिभाव भरे। तव चरनन नहि ध्यान परे॥

नहि साँच बचन नहि बदन गिरा।भई दारिद दीनहीन धरा॥ 
भमरत बहु पातक भार गही।जासु भय मोचनएकतुम्हही॥

जागौ जगपति जगदानंदम्l जागौ देव दीनदयाकरम्॥ 
उठौ हे भू भार भंजनम्Iत्याजो अजहुँ सिंधु: सदनम् । 

Sunday, October 6, 2019

----- || राग-रंग 32 || -----,

डगर डगर सबु गृह नगर, लघुत त कतहुँ बिसाल | 
मंगल रचना सों रचे,परम बिचित्र पंडाल || १ || 
नगर के सभी मार्गों एवं गृहों में कहीं लघु तो कहीं विशाल रूप में मंगल रचनाकृति से परम विचित्र पंडाल रचे गए हैं| 

ध्वज पताक तोरन सों गइँ सब गलीं सँवारि | 
बंदनबारि बँधाइ के दमकत दहरि दुआरि || २ || 
धवज पताका तथा तोरणादि सामग्रियों से सभी गालियां सुसज्जित हैं बन्दनवाल विबन्धित कर देहली और दीवारी दमक रहीं हैं | 

बर बर भूषन बसन सँग साज सुमंगल साज | 
जगन मई जग मोहनी भीतर रहहिं बिराज || ३ || 
उत्तम वस्त्राभूषाणों व् सुमांगलिक श्रृंगार से श्रृंगारित होकर जगन्मई महामाया उनके अंतस में विराजित हैं | 

बिप्रबृंद अस्तुति करैं गहे आरती थाल | 
ढोलु मँजीरु के संगत करत धुनी करताल || ४ || 
ब्राह्मण देव के समूह आरती थाल ग्रहण किए उनकी स्तुति करने में संलग्न हैं | ढोल मंजीरे की संगती करते करतल से मधुर ध्वनि उत्पन्न हो रही है | 

कलित केस मौली मुकुट तिलक लषन दए भाल | 
कानन कुण्डल सोहिते कंठ मुकुत मनि माल || ५ || 
केशों से विभूषित शीश पर मुकुट तथा मस्तक पर सुन्दर तिलक लक्षित है उनके कानों में कुण्डल तथा कंठ में मणि माल सुशोभित हो रहे है | 

जगमग जगमग जोति जग जगत करत उद्दीप | 
मग मग मनि मंजरी से बरै मनोहर दीप || ६ || 
स्थान स्थान पर मणियों की पंक्तियों से मनोहर दीपक प्रज्ज्वलित हैं जिसकी जगमगाती ज्योति जागृत होकर समूचे संसार को उद्दीप्त कर रही है | 
  
नौ सक्ति कर दरसन हुँत भईं भीड़ अति भारि | 
होत चकित बिलोकि चलत सह बालक नर नारि || ७ || 
नवशक्ति के दर्शन हेतु भारी भीड़ उमड़ पड़ी है | नर नारी बालकों सहित माता की अनुपम झांकी को चकित होकर विलोकते चल रहे हैं | 

आजु नगर मनभावनी छाइ छटा चहुँ ओर | 
कहत नागर एक एकहि सहुँ होतब भाव बिभोर || ८ || 
सभी नागरिक एक दूसरे से कहते चल रहे हैं कि भई आज तो नगर में चारों ओर मनभावनी छटा छाई हुई है | 

छाए गगन आनंद घन चहुँ दिसि भरा उछाहु 
भाव भगति सों भरे भएँ प्रमुदित मन सब काहु || ९ || 
गगन में तो जैसे आनंद से परिपूर्ण हो रहा है चारों दिशाओं में उत्साह भरा हुवा है | भाव भक्ति से परिपूरित आज तो सभी का मन आल्हादित है | 




----- || राग-रंग31 | -----,

------ || राग-यमन || -----
देखु सिआ ए साँझि सेंदूरी | रुनझुन नुपूर चरन अपूरी ||
उतरि घटा ते धीरहि धीरे | चरत जहँ तहँ उठै रँग धूरी ||

कबहुँक आनि पुरट घट लेई | करसेउ रहट मुख पट देई ||
कबहुँ पनघट परि लट बिथुराए | बिहरत बावरि सुध बुध भूरी ||

कर कल कंकन कानन बूंदे | दरसत दरपन पलकनि मूंदे
माथ परि हिरन कनिका |  हंसक देइ अँगूरी ||

निर्झरनि जर मुकुत बखेरे | गह गह आँचर माहि सकेरे ||
बैसत बहुरि पवन करि डोला | बरखावत अह गहे अँजूरी ||

धरत मनोहर दीप दुआरा |  करिअति सबु देहर उजियारा ||
आगत रैनि दरस नभ चंदा | लेइ बिदा पिय गेह बहूरी ||


Monday, September 23, 2019

----- || राग-रंग 30 | -----

भासत भानु भयउ भिनसारा | बिरति रैनि मेटे अँधियारा || 
आँगन आँगन भरे अँजोरा | भोरु भई बोलै तमचोर || 
भानु के भासवंत होते ही प्रभात हुवा रात्रि व्यतीत हुई और अन्धकार विनष्ट हो गया | आँगन प्रकाश से परिपूर्ण हो गए अरुणचूड़ बोल उठे 'भोर हो गई' | '

जागत ज्योति अगजग जागै | जागिहि पुरजन सयन त्याग || 
कासत कंचन कलस कँगूरे | बन बन पुलकित पुहुप प्रफूरे || 
ज्योति के प्रज्वलित रहते तक सारा संसार जागृत हो गया |  पुरजन भी निद्रा त्याग कर जागृत हो गए | (सूर्य की किरणे के स्पर्श करने पर ) मंदिरों के स्वर्णमयी कंगूरे दमकने लगे, वन वन पुलकित होकर पुष्प खिल उठे  | 

जोए पानि जुग सीस नवाए | पुष्कर पुष्कर पदम् उपजाए || 
करत धुनि मुख संख अपूरे | झनकै झाँझरि संग नुपूरे || 
सरोवरों में युगल हस्त को जोड़े शीश झुकाए पद्म निकल आए | मुख में आपूरित शंख ध्वनि करने लगे उनकी संगती करते हुवे नूपुरों के साथ झाँझरी भी झनक उठी | 

प्रमुदित  सबु जन करि अस्नाना | चले देबल पहिर बर बाना ||
गहे थाल जल मंगल मौली | संगत अच्छत सेंदुर रोली || 
प्रमुदित पुरजन स्नान आदि क्रिया से निवृत होकर सुन्दर वस्त्र धारण किए मंदिर की ओर चल पड़े | वह थालों में जल, मंगल मौली के साथ अक्षत सिंदूर रोली आदि पूजन सामग्री ग्रहण किए हुवे थे | 

परस घंटिका प्रबिसि द्वारा | जय जय जय जय सिव ओंकारा || 
भूसुर मधुरिम आरती गाएँ | बाजत मँजीरी ढोलु सुहाए || 
घण्टिका का स्पर्श करते हुवे उन्होंने वह मंदिर में प्रविष्ट हुवे जय जय जय जय शिव ओंकारा, ब्राह्मण देव यह आरती गान कर रहे थे बजते मंजिरे व् ढोल अत्यंत सुहावने प्रतीत हो रहे थे | 

हे गंगाधरं नटेश्वरं हे शङ्करं महदेव हे | 
हे भस्मशायी शशि शेखरं निष्कारणोंदयेव हे || 
हे गणेश शेष शारदा सिंधु शयन जगद्पति लक्ष्मीश हे | 
करै बिनति देहु सुभाशीश कर धारौ हमरे नत शीश हे || 
हे गंगा को धारण करने वाले, नटों  के ईश्वर, हे शंकर, हे महादेव, हे भस्म में शयन करने वाले, भाल में चन्द्रमा को धारण करने वाले आप  बिना कारण ही उदयित होते हैं | हे गणेश शेष शारदा हे सिंधु में शयन करने वाले जगदपति लक्ष्मीश हम आप से विनती करते हैं आप हमारे नत शीश पर हस्त धार्य कर हमें शुभाशीश दें | 

बरधेउ पापि अजहुँ अति, भयो पाप कर भार | 
कहै गौरूप धरनि पुनि लिजै नाथ औतार || 
गौ का रूप धारण कर धरनी कहती है पापियों का वर्धन होने के कारण अब तो पाप का भार अत्यधिक हो चला है | हे नाथ ( मुझे पापमुक्त करने हेतु )आप पुनश्च अवतार लें | 

Sunday, September 1, 2019

----- || राग-रंग 29| -----,

----- || राग-दरबार ||-----
ऐ घटाओं तुम्हेँ और निखरना होगा,
बनके काजल मेरी आँखों में सँवरना होगा,
ऐ संदर मेरी हृदय की धरती से उठो.,
बूँद बनकर तुम्हेँ पलकों से उतरना होगा..,

जिसके होठों की सरगम हूँ शहनाई हूँ..,
कहे रो रो के वो बाबुल अब मैं पराई हूँ.....